आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल 23 जून का जनपद आगरा का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां की गयी थीं। वीआईपी रोड स्थित ईदगाह पुल की रैलिंग की रंगाई पुताई के अलावा वर्टिकल गार्डन वाल माउंटेड हैंगिंग गार्डन (वर्टीकल) की प्रैसर से धुलाई की गयी थी। जिससे वे आज खूब चमक रहे थे। बैठक की भी पूरी तैयारियां की गयी थीं।


