मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के 23 जून को आगरा आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.22.06.2026.उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 23 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित आगरा आगमन के दृष्टिगत कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी की बैठक संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति की बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिये तथा मंडलायुक्त सभागार, सर्किट हाउस आदि का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक स्थल पर चिकित्सा दल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ , कल 23 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे जनपद आगमन प्रस्तावित है।  मुख्यमंत्री जी प्रथम बैठक लोकनिर्माण विभाग तथा दूसरी जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में करेंगे।
बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, श्री यमुनाधर चौहान,नगर आयुक्त संतोष वैश्य,एवं अन्य समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *