आगरा माध्यमिक जनपद को 9 खेल- जिनमें तैराकी ,बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मलखंब, कबड्डी, खोखो ,  ताइक्वांडो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आवंटित की गयी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 17 जून 2026।  मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल के कार्यालय में आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा मंडलीय खेल समिति के गठन एवं खेलों के आवंटन के संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने की।
बैठक में रविंद्र पाल सिंह तोमर जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा ,राघवेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा, डॉ. अनिल वशिष्ठ प्रधानाचार्य, वीरेंद्र सिंह,अनिल कुमार मंडलीय सचिव, रीनेश मित्तल जनपदीय सचिव, संजय नेहरू, के.पी. सिंह यादव, रवि प्रकाश, राम प्रकाश यादव, शिखा झींगरण, डॉ. पदम सिंह, सीमा शर्मा तथा दिनेश चाहर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मंडलीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु खेलों का जनपदवार आवंटन किया गया। निर्णय के अनुसार:
आगरा जनपद को 9 खेल-जिसमें तैराकी ,बैडमिंटन, बास्केटबॉल मलखंब कबड्डी, खोखो ,  ताइक्वांडो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आवंटित की गयी हैं।
मथुरा जनपद को 9 खेल-नेहरू हॉकी , तीरंदाजी ,जूडो, हॉकी, कलारीपट्टू ,कुरास गतका , थांगत मार्शल आर्ट, क्रिकेट बालिका 17 व 19 वर्ष
फिरोजाबाद जनपद को 7 खेल शूटिंग, फुटबॉल, वुशु, शतरंज, योगासन, कुश्ती, हैंडबॉल,प्रतियोगिताएं,
मैनपुरी जनपद को 6 खेल कराते, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, सेपक टॉकरा ,क्रिकेट बालक, प्रतियोगिताएं आवंटित की गईं।
बैठक में आगामी खेल प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *