आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनॉंक 03 से 05 जुलाई, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेषीय बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीमो का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 जून, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 जून, 2026 को अपरान्ह 4.30 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के तरणताल पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म दिनॉंक 01 जनवरी, 2008 से 31 दिसम्बर, 2011 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
2- खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनॉंक 10 से 12 जुलाई, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय पुरूष एवं महिला तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीमो का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 29 जून, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 29 जून, 2026 को अपरान्ह 4.30 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के तरणताल पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 27 जून, 2026 को तथा सीनियर पुरूष एवं महिला तैराकी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 29 जून, 20226 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा के तरणताल पर सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


