आगरा। होटल सेवन हिल टावर फतेहाबाद रोड में रविवार को एलपीजी वितरक एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है। लेकिन केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के कारण हमें और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 45 दिन ग्रामीण और 25 दिन में शहरी उपभोक्ताओं को ऱीफिल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह असमानता दूर होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालकों की समस्याएं सरकार को दूर करनी चाहिए , जिससे उन्हे एजेंसी संचालन में परेशानी न हो। बैठक का संचालन पीयूष राय ने किया। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यछ अनिल कुमार, रामनिवास तिवारी, योगेश त्रिगुणायत, संजय यादव मौजूद रहे।


