बाक्सिंग ट्रायल 23 और 25 को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा 21 सितम्बर, 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के तत्वावधान में दिनाँक 01 से 04 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन झाँसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सीनियर पुरूष बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय वयन/ट्रायल्स दिनाँक 23 सितम्बर, 2026 को प्रात 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 25 सितम्बर, 2026 को प्रात 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निशुल्क है।

सीनियर पुरूष बाक्सिंग चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी दिनाँक 23 व 25 सितम्बर, 2026 को प्रात 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *