आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 14 से 17 नवम्बर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन झॉसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 12 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 12 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
सीनियर महिला बाक्सिंग चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनॉंक 12 नवम्बर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


