आगरा, 10 नवंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 19 से 21 नवम्बर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष एवं महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सीनियर पुरूष एवं महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 13 नवम्बर को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 14 नवम्बर को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के जिमनास्टिक हाल में किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। आगरा मण्डल की टीम प्रदेषीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु गोरखपुर जायेगी,जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग, उ0प्र0 द्वारा वहन किया जायेगा।
सीनियर पुरूष एवं महिला जिमनास्टिक चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 13 व 14 नवम्बर, 2026 को दर्षाये गये समय पर अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड/पासपोर्ट सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होकर प्रशिक्षक राजेश यादव एवं जावेद, जिमनास्टिक प्रशिक्षक से सम्पर्क करें।


