प्रेसवार्ता कर आयोजन समिति ने दी जानकारी
आगरा। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती महोत्सव-2026 के आयोजन के संबंध में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर केंद्रीय जयंती समारोह समिति एवं मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति, खेरिया मोड़, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों, समाज सेवा, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण एवं लोककल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम निम्नवत है:-
1. दुग्धाभिषेक व हवन :- दिनांक 31 मई 2026, समय प्रातः 8. 30 बजे । प्रतिमा स्थल स्थल पुरानी मंडी चौराहा,
मोटरसाईकिल व कार रैली यात्रा :- 500 मोटरसाईकिल व कार 04 वाहन डीजे, रैली यात्रा 31 मई दिन रविवार को दोपहर 02 बजे नन्दलालपुर (गढ़ी जीवन राम) थाना ट्रांस यमुना टेढ़ी बगिया से 100 फुटा रोड कालिंद्री विहार, शाहदरा चुंगी, नुनिहाई थाना एत्माउददौला के रास्ते घाट यमुना ब्रिज आंबेडकर पुल से होते हुए यमुना किनारे रास्ते थाना छत्ता से चलकर अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा स्थल पुरानी मंडी थाना ताजगंज, ताजगंज से फूल सैयद चौराहा माल रोड होते हुए प्रतापपुर चौराहा, तोपखाना चौराहा नामनेर थाना सदर पर शोभायात्रा में समाहित हो जाएगी।
शोभायात्रा कार्यक्रमः- शोभायात्रा शाम 4 बजे नामनेर चौराहा थाना सदर पुलिस कमिश्नरेट आगरा से प्रारम्भ होकर, कटघर, ईदगाह से पुलिस चौकी खेरिया मोड़, श्री राम शांति सेवा सदन सोना नगर खेरिया मोड़ आगरा तक जायेगी। शोभायात्रा में 31 झांकिया, 04 बैण्ड, लाईट झाड, 04व 04 वाहन मय साउंड, व् 5000 व्यक्तियों के शामिल होने की सम्भावना है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति ने कार्यक्रम को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने हेतु सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीः हरी सिंह बघेल वेदरिया राम (संरक्षक) , निहाल सिंह बघेल, श्री कृष्ण बघेल (अध्यक्षगण), राकेश धनगर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उपाध्यक्ष, राम प्रकाश बघेल कर्त्तिकारी, रतन सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह बघेल एड, राम बहादुर सिंह दरोगा कोषाध्यक्ष, इं तेजवीर सिंह बघेल, अनिल राजपाल, बघेल सहमंत्री, किशोर बघेल, सतेन्द्र पाल सिंह डॉ ब्रिजेश बघेल केडीएस,, लाखन सिंह बघेल, बनी सिंह बघेल, राजेश बघेल, राकेश बघेल एड सहमंत्री, पंकज बघेल सहमंत्री, पुनीत बघेल, शैलेन्द्र सिंह राठौर मीडिया प्रभारी गण, विनीत बघेल, बंटी बघेल, दीप बघेल, सोनू बघेल विपिन बघेल होटल ग्रैंड ट्री, अशोक बघेल, केशव पाल, रिषी बघेल, आकाश बघेल, दीप-विष्णु बोस, अजय बोस, शीतल प्रसाद, मुकुल बघेल, दीपक श्रेयल, संजय सिंह विनोर विधी, मुकेश बघेल, पुनीत बघेल, श्री कृष्ण बघेल (अध्यक्ष), निहाल सिंह बघेल अध्यक्ष केन्द्रीय आयोजन समिति, आगरा ।


