जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारीमनीष बंसल द्वारा विदेशी डेलिगेशन को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण, ईपीआईसी केंद्र के संचालन,ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था,वेयर हाउस आदि चुनावी प्रक्रिया तथा इलेक्शन कामकाज के बारे में दी ब्रीफिंग
आगरा.28.05.2026.विभिन्न 12 देशों के 40 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने जनपद भ्रमण किया इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट नई दिल्ली (आईआईआईडीईएम) द्वारा आयोजित 25 से 29 मई 2026 के दौरान रिस्क मैनेजमेंट एंड इलेक्टोरल रेसिलियंस पर कार्यशाला में भाग लेने आये विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने कार्यशाला के एक भाग के रूप में क्षेत्रीय भ्रमण के अंतर्गत जनपद का दौरा किया,डेलिगेशन ने ताजमहल विजिट के साथ मतदाता पंजीकरण एवं ईपीआईसी केंद्र,ईवीएम वेयर हाउस आदि का भी भ्रमण कराया गया,प्रतिनिधिमंडल में क्रोएशिया, पापुआ न्यू गिनी, कजाकस्तान, मालदीव, उज्बेकिस्तान, भूटान, श्रीलंका, इजिप्ट, जार्जिया, नामीबिया, केन्या आदि देशों के इलेक्शन संबंधी सदस्य शामिल थे।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विदेशी डेलिगेशन को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण एवं ईपीआईसी केंद्र के संचालन,ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा,वेयर हाउस आदि चुनावी प्रक्रिया तथा इलेक्शन कामकाज के बारे में ब्रीफिंग कर जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत में विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी व्यवस्था है, समग्र चुनावी व्यवस्था को पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा संविधान में दिए प्रावधानों के नियमानुसार संचालित किया जाता है। भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है, सभी कार्यों को संपादित किए जाने हेतु नियमों का निर्धारण किया गया है उक्तानुसार ही चुनावी व्यवस्था संचालित की जाती है, राष्ट्रीय व पंजीकृत राजनैतिक दलों द्वारा सक्रिय भागीदारी की जाती है, जिलाधिकारी ने मतदाता सूची, तथा समय समय पर उसके शुद्धिकरण अभियान (एसआईआर) पोलिंग बूथ,ईवीएम तथा वीवीपीएटी आदि की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सभी डिस्ट्रिक्ट में डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर द्वारा इलेक्शन की व्यवस्था की जाती है,भारत में महिला वोटर्स भी सक्रिय मतदान प्रक्रिया में भाग लेती है तथा दिव्यांग वोटर्स के लिए बूथों पर विशेष सुविधा तथा मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर जनतंत्र व मताधिकार के प्रति जन चेतना हेतु कार्य किया जाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, एसडीएम नवोदिता शर्मा मौजूद रहे।


