रेलवे की 24×7 सुविधा : आगरा मंडल में माह मई -2026 में रेल मदद ऐप पर 1680 शिकायतों का 23 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ‘रेल मदद’ ऐप की सुविधा दी जा रही है। ट्रेन से जुड़ी शिकायतो पर रेल मदद ऐप व (एक्स)ट्विटर अकाउंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री रेल मदद ऐप की सहायता से मदद या फिर ट्रेन से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसमें ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे  को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद ली जा सकती है। आगरा मंडल में माह मई -2026 में रेल मदद ऐप पर 1680  शिकायतों का 23 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया है |

गाड़ी संख्या 12715 में यात्रा कर रहे यात्री श्री सुवेंद्र कुमार आर्य की 6 वर्षीय पुत्री को यात्रा के दौरान तबियत खराब होने की सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही आगरा मंडल के संबंधित उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), आगरा कैंट को तत्काल अवगत कराया गया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।रेल प्रशासन द्वारा त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए आगरा कैंट स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे बालिका को समय पर आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्राप्त हो सकी।यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन की प्रभावी कार्यप्रणाली तथा रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

गाड़ी संख्या 12192 के कोच A-1, सीट संख्या 21 पर यात्रा कर रहे एक यात्री ने सूचना दी कि उसका भूरे रंग का वॉलेट ट्रेन में छूट गया है। शिकायत प्राप्त होते ही गाड़ी में तैनात ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ श्री लिखमी चंद मीणा (टीटीआई) तथा आरपीएफ हेड कांस्टेबल श्री रोहित कुमार, धौलपुर को तत्काल सूचित किया गया।सूचना मिलते ही गाड़ी में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कांस्टेबल श्री रोहित द्वारा संबंधित कोच में खोजबीन की गई। जांच के दौरान यात्री का वॉलेट सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।वॉलेट मिलने की सूचना तत्काल शिकायतकर्ता को दे दी गई । बरामद वॉलेट को सुरक्षित रूप से यात्री को सुपुर्द किया गया। अपना वॉलेट सुरक्षित मिलने पर यात्री ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ तथा ऑन-ड्यूटी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

तत्काल निवारण करना है उद्देश्य

रेलवे मदद ऐप के जरिए ऑनलाइन सुविधाओं दे रही है, ताकि आसानी से शिकायतें पहुंच सके और उनका निवारण भी तत्काल किया जाए। रेल मदद ऐप के जरिए सफर के दौरान पानी, बिजली, सफाई सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या भी इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। सुविधाएं मांगने या शिकायत करने के लिए जनरल डिटेल्स, घटना की तारीख, घटना स्थल, पर्सनल डिटेल, मोबाइल नम्बर और ई-मेल जैसी सूचनाएं देनी होंगी।

यात्रियों से मांगा जाता है फीडबैक

रेल मदद ऐप पर शिकायत या समस्या बताने पर रेलवे द्वारा उसका समाधान तत्काल किया जा रहा है। रेलवे ने हर समस्या के समाधान की समय सीमा भी निर्धारित की हुई है। निर्धारित समय में समाधान न होने पर वह शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंच जाती है। साथ ही समाधान की सूचना भी शिकायतकर्ता को देते हुए उससे फीडबैक भी लिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *