अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति में वृद्धि, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

Press Release उत्तर प्रदेश

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस की आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ट्रेन संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस मंगलवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन रविवार एवं मंगलवार को भी संचालित होगी। यह परिवर्तन 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) से प्रभावी होगा।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22407 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस वर्तमान में गुरुवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन मंगलवार एवं गुरुवार को संचालित होगी। यह सेवा 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ होगी।
इससे यात्रियों को अंबिकापुर एवं हजरत निजामुद्दीन के बीच आवागमन के लिए सप्ताह में अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा ट्रेन की समय-सारणी, मार्ग, कोच संरचना, ठहराव व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *