उत्तर रेलवे के दिल्ली–अंबाला (DLI-UMB) रेल खंड पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 77 के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (LHS) के निर्माण कार्य हेतु पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी-
1. मार्ग परिवर्तन –
• गाड़ी संख्या 11905 (आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस): यात्रा प्रारंभ तिथि 14.10.2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग नई दिल्ली-पानीपत-अंबाला-चंडीगढ़-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना होकर चलेगी। इस तिथि को इस गाड़ी का पानीपत, करनाल, अंबाला एवं चंडीगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा ।
2. पुनर्निर्धारण / री-शेड्यूलिंग –
• गाड़ी संख्या 20434 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–सूबेदारगंज एक्सप्रेस): यात्रा प्रारंभ तिथि 14.10.2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से सायं 17:15 बजे कटड़ा से प्रस्थान करेगी।
3. नियंत्रण / रेगुलेशन –
• गाड़ी संख्या 13052 (कालका – हावड़ा एक्सप्रेस): यात्रा प्रारंभ तिथि 14.10.2026 को तरावड़ी स्टेशन पर 15 मिनट नियंत्रित (रोकी) की जाएगी।


