
आगरा, 23 अप्रैल। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड प्रतियोगिता आयु 14 से 17 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन एम डी जैन इंटर कालेज हरीपर्वत,आगरा के योगा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण एम डी जैन इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ संजय गर्ग ने किया । संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल द्वारा किया गया।
निर्णायकों में दीपा शर्मा, देवेश बघेल एवं यश बघेल शामिल थे। उपरोक्त अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार यादव, पंकज कश्यप, लव प्रकाश, सुमन लता यादव,हिमांशु शर्मा, रेखा शमी एवं बबीता अग्रवाल ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अपना सहयोग दिया ।
विजेता बालक:-
देव कुमार (महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज,धूलियागंज)
उपविजेता :- यश शर्मा,
(एम डी जैन इण्टर कॉलेज,हरीपर्वत)
तृतीय:-
संयुक्त रूप से
सुहांशु (जनता इण्टर कॉलेज, फतेहाबाद) एवं सागर शर्मा
(एम डी जैन इण्टर कॉलेज,हरीपर्वत)

विजेता बालिका:-
सौरशी गौतम
(राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,नैनाना जाट।
उपविजेता :- सुषमा
(राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, शाहगंज)
तृतीय:-
अंजली रावत
(चन्द्रा बालिका कन्या इण्टर कॉलेज)
अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी:-
हिनाक्षी,अंजली रावत, शिवानी,आदित्य एवं अब्दुल हायली ।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय बालिका विद्यालय,नैनाना जाट,राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, शाहगंज, चन्द्रा बालिका कन्या इण्टर कॉलेज एवं सेंट जोसफ कन्या इण्टर कॉलेज।
बालक वर्ग में एम डी जैन इण्टर कॉलेज,हरिपर्वत, महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज,धूलियागंज एवं जनता इण्टर कॉलेज, फतेहाबाद आदि ने प्रतिभाग किया ।


