मुंबई के रॉकस्टार कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, दो दिवसीय मेले में दिखेगा आस्था और मनोरंजन का अद्भुत संगम
आगरा। आस्था, संस्कृति और उत्साह के संगम का प्रतीक बनने जा रहा छठवां अंतर्राष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेला इस बार और भी भव्य रूप में नजर आएगा। आगामी 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय मेले की तैयारियों का शुभारंभ जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां में विधि-विधान के साथ संपन्न भूमि पूजन से किया गया।
पूजन कार्यक्रम पंडित भूपेंद्र शर्मा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे पूज्य गुरु जी पीर डॉ. शंकरनाथ योगी जी, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस मौके को और भी विशेष बना दिया।
आयोजन समिति के संयोजक कमल (संयोजक) और मुख्य संरक्षक गिरधारी लाल भगतियानी ने बताया कि इस वर्ष मेला पहले से अधिक आकर्षक और विविधतापूर्ण होगा। मुंबई से आने वाले प्रसिद्ध रॉकस्टार कमलेश कपूर और करण खेमानी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, वहीं जूनियर अमिताभ बच्चन की प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।
मेले में आध्यात्मिक और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए संत दरबार, भगवान झूलेलाल की मनमोहक झांकी, महाकाल दरबार सहित कई भव्य झांकियां सजाई जाएंगी। इसके अलावा झूले, ऊंट की सवारी, और विविध व्यंजनों से सजी खानपान की स्टॉल्स मेले की रौनक बढ़ाएंगी।
रात के समय गीत-संगीत के रंगीन कार्यक्रम पूरे वातावरण को झिलमिला देंगे, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों को आनंद की अनुभूति होगी।
खास बात यह है कि मेले में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा, हालांकि आगंतुकों के लिए एंट्री पास की व्यवस्था की गई है।
भूमि पूजन के दौरान मेले के सयोजक कमल छाबरिया, गिरधारी लाल भगतियानी, सुर्य प्रकाश, पीर डॉ शंकर नाथ योगीे,हेमंत भोजवानी, सुनील करमचंदानी, विकास जेठवानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी,नारायण बहरानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, जे के मदनानी, जय प्रकाश धर्मानी, मनीष हरजानी, सुन्दर हरजानी, सोनू मदनानी, कुनाल जेठवानी,घनश्याम हेमलानी,कपिल पंजवानी, खेम चंद तेजानी, राजू खेमानी,सुंदर चेतवानी, राज कुमार गुरनानी, महेश सोनी, बी डी दासवानी, शंकर जगवानी जितेंद्र सुमानी,मनीष लालचंदानी, आनंद नोतनानी, अनूप भोजवानी, के लाल त्रिलोकानी,सुखदेव गिडवानी, डॉ योगेश मदनानी, नरेश डोडवानी, राम बबानी,ईश्वर सेवकानी,खुशी सागर, जाजन सोनी, टेक चंद सुखलानी,हरीश लालवानी, मुकेश सभानी, गीति भाई,मेघराज लाडकनी, मनोज नोतनानी, इंदर तुलसानी, डॉ अश्य गोलानी, जितेंद्र पमनानी, भजन लाल, आदि मौजूद रहे।


