आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा तेलंगाना राज्य में आयोजित होने वाली 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन के इंडोर हॉल में आयोजित होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

पंकज शर्मा को सी ई ओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा ,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *