अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 20 जनवरी को

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 19 जनवरी। अंबेडकर विश्व विद्यालय की अंतर महाविद्यालय  क्रिकेट प्रतियोगिता सेंटजोंस और आरबीएस कालेज मैदान पर खेली जा रही है।  जिसमें आज भी तीन मैच खेले गये।  पहला मैच: आगरा कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 20 ओवर में 195 रन बनाये। जिसमें जीतू ने सर्वाधिक 67 रन बनाये।जवाब में आरबीएस कालेज की टीम 161 रन बनाकर आउट हो गयी। आगरा कालेज 34 रन से विजयी रहा।  मैन ओफ द मैच का पुरस्कार जीतू को पूर्व प्राचार्य प्रो० नरेन्द्र यादव ने दिया ।

दूसरा मैच – चित्र गुप्त कालेज मैनपुरी व सैन्ट जोन्स कालेज के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुऐ चित्रगुप्त ने 119 रन बनाने, जिसमें सचिन चौहान ने 47 रन व अंगेश यादव ने 30 रन बनाये, जवाब में सेंट जोन्स कालेज की टीम • 74 रन बनाकर आउट हो गई। चित्रगुप्त में 45 रन से मैच जीता। चित्रगुप्त के प्रशान्त को 4 विकेट मिले।  चित्रगुप्त के सचिन चौहान को 47 स व एक विकेट लेने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

तीसरा मैच- आर. बी. एस.कालेज मैदान पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुऐ बी० एस०ए० कॉलेज, मथुरा ने 143 रन बनाये, जिसमें ध्रुव ने 56 स, देवराज ने 22  रनों का यौगदान दिया। जवाब में के० आर० कालेज, मथुरा ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। जिसमें माधव ने 43 रस, पुनीत के 20 स बनाये। के आर कॉलेज के कन्हैया को 4 विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। यह पुरस्कार कार्यकारिणी सदस्य प्रो० रनवीर सिंह ने दिया। इस अवसर पर डा. जयदीप शर्मा, डा. मनीष शुक्ला, डा. अमृत, डा, धनंजय सिंह, डा. रूचि श्रीवास्तव, डा. मिथलेश सिंह व मुख्य चयनकर्ता डा. ख्वाजा निशात हुसैन उपस्थित रहे ।कल पहला सेमी फाइनल मैच छलेसर कैंपस व आगरा कालेज के मध्य । दूसरा सेमीफाइनल आर बी. एस. कालेज पर के० आर कालेज न चित्रगुप्त कालेज, मैनपुरी के मध्य खेला जायेण्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *