गोंडा। गोड़ा में खेलीजा रही प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता में आज आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को 4–0 से करारी शिकस्त दी। आर्यन अडलक्खा ने शानदार हैट्रिक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि विवेक यादव ने एक गोल किया। टीम के कप्तान एवं गोलकीपर प्रभात सिंह भदौरिया ने बेहतरीन बचाव करते हुए एक और क्लीन शीट अपने नाम की। पूरी टीम ने शानदार तालमेल, मजबूत डिफेंस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर एक यादगार जीत दर्ज की। इससे पहले आगरा ने मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल की टीम को हराया है।
आगरा मंडल की टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। आगरा फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने जीत पर बधाई दी।


