आगरा की पूर्वी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गोरखपुर मण्डल में 25 से 29 सितंबर तक देवरिया जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में खेली जा रही 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अंडर 14 वर्ष के अंडर 36 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर आगरा की पूर्वी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई ।

17 वर्ष के अंडर 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा की श्वेता पारस ने कांस्य पदक जीता। टीम कोच एवं मैनेजर दिनेश राय हैं ।
उपरोक्त विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल, आगरा राकेश कुमार,ज़िला विद्यालय निरीक्षक,आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ अनिल वशिष्ठ,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,चौधरी हरपाल सिंह चाहर,इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, वीरेंद्र सिंह,के पी सिंह यादव,संजय नेहरू ने उत्साहवर्धन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *