आरबीएस इंटर कॉलेज में गूंजा कबड्डी का जोश, 21 टीमों ने दिखाया दमखम

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर मंगलवार, 6 अक्टूबर को माध्यमिक विद्यालय जनपदीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. रुचि श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव, आरबीएस महाविद्यालय, आगरा औऱ प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
14 वर्ष आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले में बेसिक की टीम ने दान कुमारी इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा, आगरा को कड़े संघर्ष में 45-44 से पराजित कर जनपदीय विजेता का खिताब अपने नाम किया।
वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में दान कुमारी इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी इंटर कॉलेज की टीम को 32-24 से हराकर जनपदीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया वहीँ 19 वर्ष आयु वर्ग में शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने विवेकानंद इंटर कॉलेज जरूआ कटरा को रोमांचक मुकाबले में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, डॉ. रामनिवास मुद्गल एवं डॉ. सीपी सिंह ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. दुष्यंत सिंह एवं बृजेश कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हरपाल सिंह चाहर, मंडलीय सचिव अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ. रिनेश मित्तल, जनपदीय सह-सचिव रवि प्रकाश, गोविंद सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, राजेश यादव, दीपांशु सांवलिया, जनार्दन राणा, राहुल सिंह, हिमांशु शर्मा, संतोष गौतम, लता चौहान एवं दिलीप शर्मा सहित अन्य खेल पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में ज्योति सोनी, विजयलक्ष्मी सिंह और अजय सिंह ने अपना कार्य पूरी निष्पक्षता से किया तथा निर्णायक के रूप में के पी सिंह, ललित पराशर, प्रवीण, विक्रम सिंह, अश्विन और मो. अहमद खान रहे l
प्रतियोगिता के अंत में आरबीएस इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ. नीरज सिंह ने सभी अतिथियों, खेल पदाधिकारियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का शानदार मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *