आगरा। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार कराते एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ जिले में स्थित चौक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सबजूनियर, कैडेट, एवं, जूनियर कराते प्रतियोगिता-2026 में आगरा जिले की 36 सदस्यीय कराते दल ने कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा ( गवर्निंग कराते स्पोर्ट्स एसोसिएशन) के बैनर तले प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश के 42 जिलों के 1000 खिलाड़ियों में से आगरा जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, एवं 11 कांस्य पदक के साथ कुल 18 पदकों पर अपना कब्जा कर आगरा जिले का नाम रोशन किया हैं । कोच की भूमिका ऋषि त्रिपाठी एवं जयवीर सोलंकी के द्वारा निभाई गई ।
विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-
स्वर्ण पदक विजेता :-
1. ईशिका – सबजूनियर बालिका 11 वर्ष कुमीते इवेंट -45 किलोग्राम भार वर्ग ।
2. विभवासु त्रिपाठी – सबजूनियर बालक वर्ग 12 वर्ष कुमीते इवेंट -50 किलोग्राम भार वर्ग ।
3. सिद्धार्थ मिश्रा – सबजूनियर 10 वर्ष बालक वर्ग कुमीते इवेंट -40 किलोग्राम भार वर्ग।
4. प्रज्ञा शर्मा – जूनियर बालिका वर्ग कुमीते इवेंट -47 किलोग्राम भार वर्ग।
5. यशवी सोलंकी – जूनियर बालिका वर्ग कुमीते इवेंट -66 किलोग्राम भार वर्ग इत्यादि ।
रजत पदक विजेता:-
1. वान्या जैन :- सबजूनियर 9 वर्ष बालिका वर्ग कुमीते इवेंट -30 किलोग्राम भार वर्ग ।
2. विहान भारद्वाज :- सबजूनियर बालक वर्ग कुमीते इवेंट – किलोग्राम भार वर्ग ।
कांस्य पदक विजेता:-
*1. युवान शर्मा :- सबजूनियर काता इवेंट।
2. वान्या जैन :- सबजूनियर 09 वर्ष बालिका वर्ग काता इवेंट ।
3. वेदिका सिंह :- सबजूनियर बालिका वर्ग कुमीते इवेंट -40 किलोग्राम भार वर्ग ।
4. परी श्रीवास्तव :- सबजूनियर 10 वर्ष बालिका वर्ग कुमीते इवेंट -30 किलोग्राम भार वर्ग ।
5. निर्मित :- सबजूनियर 13 वर्ष बालिका वर्ग कुमिते इवेंट -50 किलोग्राम भार वर्ग।
6. हर्षित लाम्बा :- कैडेट बालक वर्ग कुमिते -57 किलोग्राम भार वर्ग
7. विवेक बघेल :- कैडेट बालक वर्ग कुमिते -55 किलोग्राम भार वर्ग
8. तनु बघेल:- जूनियर बालिका वर्ग -48 किलोग्राम भार वर्ग ।
9. विपिन बघेल:- जूनियर बालक वर्ग -61 किलोग्राम भार वर्ग ।
10. आयुष बॉथम :- जूनियर बालक वर्ग +76 किलोग्राम भार वर्ग ।
11. हिमांशी पंजवानी:- जूनियर बालिका वर्ग -59 किलोग्राम भार वर्ग* ।
राज्य स्तरीय सबजूनियर, कैडेट, एवं, जूनियर कराते प्रतियोगिता-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव , आगरा क्लब के सचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल , कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष एवं आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी , उपाध्यक्ष डॉ दिनेश यादव , पंकज सक्सैना , शीतल अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित परेड ग्राउंड स्टेडियम में दिनांक 04 से 07 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सबजूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश राज्य के बैनर तले प्रतिभाग करेंगे ।


