
आगरा, 28 अप्रैल। राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड 2026 के अंतर्गत आयोजन आज राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में किया गया। जिसमें आगरा मंडल आगरा से प्रदेश स्तरीय योग ओलंपियाड में तनु ( जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांट जनपद मथुरा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सत्यदेव (राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज वजीरपुर जेहलपुर जनपद फिरोजाबाद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
उल्लेखनीय है कि मंडलीय योग ओलंपियाड का आयोजन दिनांक 24-04- 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा में किया गया था जिसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया था ।
1- तनु प्रथम स्थान जनपद मथुरा
2-सत्यदेव प्रथम स्थान जनपद फिरोजाबाद दोनों छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था इसलिए यह दोनों आगरा मण्डल की ओर से
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे ।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल आगरा मंडल आगरा ने छात्र/ छात्रा को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा, धीरेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद, मंडलीय कीड़ा सचिव अनिल कुमार, डॉ अनिल वशिष्ठ मंडलीय पर्यवेक्षक, एस के सिंह प्रधानाचार्य, जनपदीय कीड़ा सचिव मथुरा पदम सिंह , जनपदीय क्रीडा सचिव फिरोजाबाद दिनेश सिंह चाहर और जिला कीड़ा सचिव आगरा रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा ने अपनी हार्दिक बधाई दी है।


