बृजेश कुमार अध्यक्ष, श्रीमती सरोज निगम एस एन मेडिकल कालेज एससी, एस टी, ओबीसी कर्मचारी संघ की महामंत्री बनीं

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन शाखा एस एन मेडिकल एवं चिकित्सालय आगरा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें बृजेश कुमार अध्यक्ष,रवि कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  श्रीमती सरोज निगम महामंत्री, प्रेम कुमार और दिनेश कुमार  उपाध्यक्ष, सुशील कुमार संयुक्त मंत्री, चंद्रपाल वर्मा संगठन मंत्री,  विजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह प्रचार मंत्री, राजकुमार संप्रेक्षक, अभिलाष सिंह वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, राजेश कुमार चौहान संरक्षक निर्विरोध चुने गये हैं।

यह चुनाव शहीद स्मारक संजय प्लेस आगरा पर 27 अप्रैल 2026 को हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद राम ने की। चुनाव अधिकारी बलवीर सिंह , प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह यादव मुख्य अतिथि की देखरेख में चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन राजेश कुमार चौहान ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *