प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा की बालिकाएं सेमीफाइनल में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप जोकि नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार आगरा की बालिकाओं ने अपने पहले मैच में प्रयागराज को हराया जबकि दूसरे मैच में कौशांबी को हराया क्वार्टर फाइनल में आगरा ने हापुड़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आगरा का मुकाबला मेरठ से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *