श्रीनगर में  आगरा के सन्तोष कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक जबकि माधव गौतम ने कांस्य 

SPORTS उत्तर प्रदेश

जम्मू एंड कश्मीर । जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार जम्मू एंड कश्मीर राज्य के श्रीनगर स्थित शेर -ई-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 30 मई से 2 जून 2026 तक खेली जा रही प्रथम पी टी एफ इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के तीसरे दिन आगरा के सन्तोष कुमार सिंह ने सीनियर वर्ग रिकॉग्नाइज़ पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा,उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

जबकि आगरा के ही माधव गौतम ने सब जूनियर बालक वर्ग के अंडर 29 किलोग्राम भार वर्ग की फाइट स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर  प्रदेश औऐर आगरा शहर का नाम रोशन किया । समाचार लिखे जाने तक अन्य मुकाबलों में पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह,नितिन बघेल टीम पूमसे के फाइनल में पहुंचे चुके हैं। फाइनल मुक़ाबला आज खेला जाएगा ।

संतोष कुमार सिंह एवं माधव गौतम को पदक जीतने पर सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा,नवनीत कुलश्रेष्ठ,साथी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *