आगरा.25.10.2026.आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु आयुक्त/रिटर्निंग आफीसर नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि सचिव, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या-322/ECI/LET/FUNC/UP-LC-G&T/BIEN/2026, दिनांक 24.10.2026 के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-1023/सी0ई0ओ0-2-10/2026 दिनांक 24.10.2026 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-58A(2)(a) के अन्तर्गत दिनांक 23.10.2026 को आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 03 मतदेय स्थलों पर हुए मतदान को शून्य घोषित किया है।
जिन मतदेय स्थलों पर मतदान शून्य घोषित किया गया है, वे निम्न हैं –
1. मतदेय स्थल-20 (तहसील कैम्पस खेरागढ़ कक्ष संख्या-01)
2. मतदेय स्थल संख्या-21 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया कक्ष संख्या-01)
3. मतदेय स्थल संख्या-26 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद कक्ष संख्या-01)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त तीनों मतदेय स्थलों पर कल दिनांक 26.10.2026 (सोमवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक पुनर्मतदान कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः जनपद आगरा के उक्त तीनों मतदेय स्थलों पर निर्धारित तिथि व समय पर पुर्नमतदान सम्पन्न कराया जायेगा।


