आगरा.25.10.2026.उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा विज्ञप्ति संख्या- I/1503770/2026 दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 के अनुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व में सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)-2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किये गये थे, जिसके प्रस्तर-2(II) निर्बन्धित अवकाशों की सूची के क्रमांक 24 पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था।
शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के अनुसार अब दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह अवकाश निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।
तदनुसार विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)-2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय।


