
आगरा, 14 सितंबर। खेल निदेशलय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल चैंपियन का खिताब आजमगढ मंडल ने जीता। आजमगढ़ मंडल ने फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 2-1 से पराजित किया।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली गयी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा आजमगढ़ के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण खेले गये इस मैच के शुरूआत से ही आजमगढ़ की टीम ने पकड़ बनाते हुएं पहले हाफ में अंकुश के 03वें मिनट में किये गये शानदार गोल की बदौलत बढ़त बनाई। प्रथम हाफ तक आजमगढ़ की टीम 1-0 से आगे रहीं। हाफ टाइम के बाद शुरू हुए मैच के 59वें मिनट में स्पोर्ट्स कालेज के अमन कुमार ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। परन्तु आजमगढ़ के अंकुश ने पुनः 70वें मिनट में एक गोल और कर दिया, जो मैच समाप्ति तक बरकरार रहा, इस प्रकार आजमगढ़ मण्डल ने यह मुकाबला 2-1 से जीत कर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफी स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ के कुन यादव, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्राफी आजमगढ़ के निकेश यादव तथा सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी आगरा के युवराज सिंह को प्रदान की गई।
विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों, निर्णायकों, चयनकर्ताओं एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर तथा युवा खिलाड़ी की ट्राफी एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रो० एस.पी.एस. बघेल, राज्यमंत्री , भारत सरकार के कर कमलों द्वारा वितरित किये गये। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का बुके प्रदान कर स्वागत संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी एवं बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा फुटबाल संघ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुएं आव्हान किया कि वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलम्पिक खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाये जाने हेतु 2026 से 2036 तक की खेलों की कार्ययोजना बनाया जाना आवश्यक हैं। साथ ही खिलाड़ियों को आगरा के अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यथा सुश्री दीप्ति शर्मा, ध्रुव जुरैल, दीपक चाहर से प्रेरणा लेकर अपने खेल क्षेत्र में नाम रौशन करने हेतु प्रेरित किया गया, तथा सरकारी सेवाओं में खेल क्षेत्र से मिलने वाली सुविधाओं तथा नौकरी के सम्बंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गौरव शर्मा, पार्षद, एम.एस.बेग, अनीस अहमद, ललित पंत, राममिलन-कीड़ाधिकारी, गाजियाबाद, अरविन्द यादव, कीड़ाधिकारी-एटा, नूर हसन, कीड़ाधिकारी-बुलन्दशहर, शमीम अहमद, उप कीड़ाधिकारी, हरफूल सिंह-उप कीड़ाधिकारी सहित स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक एवं काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थें।
इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह, कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राशिद अहमद, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चन्द्रा, एम.डी. खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह द्वारा किया गया। प्रतियागिता बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ की देख-रेख में सम्पन्न हुई।


