आगरा, 16 मई। राजपुर चुंगी इंदिरापुरम स्थित आशीष चौहान के निर्देशन में आज आगरा बास्केटबॉल अकादमी का शुभारंभ हुआ । इस अकादमी में बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल एवं श्रीमती बीना चौहान ने फीता काटकर एवं बाल को बास्केट में डालकर किया।
इस दौरान एक बास्केटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। जिसमें आगरा बास्केटबॉल अकादमी ने आरबीएस एकेडमी को 48= 45 के स्कोर से हराकर विजयश्री हासिल की । आगरा अकैडमी की ओर से देव राघव ने 13अंक, दीपक चाहर ने 11 अंक और विशाल ने 10 अंक बनाए। मैच के निर्णायक नमनदीप सिंह, हरीश सारस्वत और हिमांशु भारद्वाज थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा, श्रेयांश गौतम, तथा डैनी यादव, अजय राणा,असलम खान पवन कुमार,आरती भदोरिया,नीलू चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नमनदीप सिंह ने किया ।अतिथियों का स्वागत अकादमी के इंचार्ज राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी आशीष चौहान ने किया । धन्यवाद ज्ञापन भी आशीष चौहान ने किया।


