आगामी त्योहारों (गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा) के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन सेवा के अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन विस्तार से यात्रियों को न केवल आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि त्योहारी सीजन में यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनेगी। विशेष ट्रेनों के इन अतिरिक्त फेरों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट व बर्थ मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। त्योहारों के इस पावन अवसर पर अपने घर और प्रियजनों के पास पहुँचने वाले प्रवासियों एवं परिवारों के लिए यह ट्रेन सेवा अत्यंत उपयोगी और राहतकारी साबित होगी।
इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन पूर्व सूचित ठहराव, दिनों, मार्ग और रेक संरचना के साथ होगा। पूर्व रेलवे (Eastern railway) प्रणाली पर कुछ स्टेशनों के ठहराव समय में संशोधन किया गया है जो कि बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन में है, जिसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है –
1. गाड़ी सं. 04157/04158 कानपुर सेन्ट्रल-कोलकाता-कानपुर सेन्ट्रल (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी–
कानपुर सेन्ट्रल से– 04157, प्रत्येक मंगलवार दिनांक 06.10.26 से 24.11.26 = 08 फेरे
कोलकाता से – 04158, प्रत्येक बुधवार दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 = 08 फेरे
(संशोधन बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन में)-
04157 कानपुर सेन्ट्रल -कोलकाता स्टेशन 04158 कोलकाता-कानपुर सेन्ट्रल
आगमन प्रस्थान नाम कोड आगमन प्रस्थान
(Tue) 0800 कानपुर सेन्ट्रल CNB 0125 A. (Thu)
Pass 2110 प्रधानखूंटा PKA Pass 1235
2210 2215 आसनसोल ASN 1122 1127
2300 2302 दुर्गापुर DGR 1050 1052
Pass 0045 खाना जं. KAN Pass 1018
0058 0100 बर्धमान BWN 0948 0950
0212 0214 बैंडेल BDC 0858 0900
Pass 0244 नैहाटी लिंक केबिन NHLC Pass 0846
0251 0253 नैहाटी जं. NH 0820 0822
0405 A. (Wed) कोलकाता KOAA (Wed) 0725 D.
इस विशेष गाड़ी के पूर्व सूचित प्रमुख स्टेशन एवं ठहराव इस प्रकार हैं: कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, न्यू वेस्ट केबिन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, प्रधानखूंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्द्धमान, बैंडेल, नैहाटी लिंक केबिन, नैहाटी जंक्शन एवं कोलकाता।
2. गाड़ी सं. 01911/01912 आगरा कैंट -कोलकाता-आगरा कैंट (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी–
आगरा कैंट से– 01911, प्रत्येक गुरुवार दिनांक 01.10.26 से 26.11.26 = 09 फेरे
कोलकाता से – 01912, प्रत्येक शुक्रवार दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 = 09 फेरे
(संशोधन बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन में)-
01911 आगरा कैंट -कोलकाता स्टेशन 01912 कोलकाता-आगरा कैंट
आगमन प्रस्थान नाम कोड आगमन प्रस्थान
(Thu) 0340 D. आगरा कैंट AGC 0800 A. (Sat)
Pass 2110 प्रधानखूंटा PKA Pass 1235
2210 2215 आसनसोल ASN 1122 1127
2300 2302 दुर्गापुर DGR 1050 1052
Pass (Fri) 0045 खाना जं. KAN Pass 1018
0058 0100 बर्धमान BWN 0948 0950
0212 0214 बैंडेल BDC 0858 0900
Pass 0244 नैहाटी लिंक केबिन NHLC Pass 0846
0251 0253 नैहाटी जं. NH 0820 0822
0405 A. (Fri) कोलकाता KOAA (Fri) 0725 D.
इस विशेष गाड़ी के पूर्व सूचित प्रमुख स्टेशन एवं ठहराव इस प्रकार हैं: आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, न्यू वेस्ट केबिन, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, प्रधानकुंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जंक्शन, बर्द्धमान, बैंडेल, नैहाटी लिंक केबिन, नैहाटी जंक्शन, कोलकाता
3. गाड़ी सं. 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आसनसोल विशेष गाड़ी (सप्ताह में 02 दिन)–
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से- प्रत्येक रविवार एवं बुधवार दिनांक 07.10.26 से 29.11.26 = 16 फेरे
आसनसोल से- प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार दिनांक 08.10.26 से 30.11.26 = 16 फेरे
(संशोधन बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन में)-
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -आसनसोल स्टेशन 04186 आसनसोल -वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
(बुध, रवि) 09.20 D. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 19.10 A. (शुक्र, मंगल)
1135 1140 झाझा 2050 2055
1235 1237 जसीडीह 1840 1842
1302 1304 मधुपुर जं. 1813 1815
1343 1345 चितरंजन 1734 1736
1445A. (गुरु, सोम) आसनसोल जं. 1710 D. (गुरु, सोम)
इस विशेष गाड़ी के पूर्व सूचित प्रमुख स्टेशन एवं ठहराव इस प्रकार हैं: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर, बनारस, वाराणसी कैंट, औंड़िहार, गाज़ीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन तथा आसनसोल जंक्शन।
2.
रेलवे द्वारा आगामी पूजा एवं त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
क. गाड़ी संख्या 05183/05184 आजमगढ़- बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे
गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़ – बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन साप्ताहिक, प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। इसके संचालन की अवधि पूर्व में निर्धारित 26 सितंबर 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे होंगे।
वापसी में गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष ट्रेन साप्ताहिक, प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। इसके संचालन की अवधि पूर्व में निर्धारित 28 सितंबर 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 05 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे होंगे।
ख. गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार जंक्शन–पटना–मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन अतिरिक्त फेरे
गाड़ी संख्या 09601 मदार जंक्शन–पटना जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का संचालन पूर्व में 24 सितंबर 2026 तक अधिसूचित था, जिसे अब बढ़ाकर 01 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन के 09 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
वापसी में गाड़ी संख्या 09602 पटना जंक्शन–मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का संचालन पूर्व में 25 सितंबर 2026 तक अधिसूचित था, जिसे अब बढ़ाकर 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन के 09 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
नोट- ट्रेन संख्या 09601 के टूंडला जंक्शन स्टेशन पर समय में संशोधन किया गया है-
गाड़ी संख्या 09601 मदार जंक्शन–पटना जंक्शन विशेष ट्रेन के टूंडला जंक्शन स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में 01 अक्टूबर 2026 से संशोधन किया गया है। टूंडला जंक्शन पर ट्रेन का पूर्व निर्धारित समय 14:55/15:00 बजे था। संशोधित समय के अनुसार 14:45/14:50 बजे रहेगा।


