केनरा बैंक के 10 बकायेदारों की 88.52 लाख की संपत्ति कुर्क, 7 दिसंबर को होगी नीलामी
एसडीएम सदर के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, 10 वाकीदारों की अचल संपत्ति कुर्क कर नीलामी की तिथि घोषित
आगरा.17.11.2026/उपजिलाधिकारी सदर के आदेश दिनांक 13.11.2026 के द्वारा केनरा बैंक शाखा कुण्डौल/बरोली गुज़र आगरा के वाकीदारों के विरुद्ध जारी वसूली प्रमाण पत्र वसूली हेतु लम्बित चल रहे हैं, जिनमें संग्रह अमीन द्वारा वाकीदारों के विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की गयी, परन्तु 10 वाकीदारों द्वारा बकाया धनराशि लगभग मु० 88,52,050/- रू० व ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में वाकीदारों से बकाया धनराशि की वसूली हेतु 08 वाकीदारों के विरुद्ध अचल सम्पत्ति कुर्की अधिपत्र दिनांक 13.11.2026 को जारी कर वाकीदार की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया तथा 02 वाकीदारों के विरुद्ध अचल सम्पत्ति कुर्की अधिपत्र दिनांक 06.03.2026 जारी कर वाकीदार की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया है जिसमें नीलामी हेतु दिनांक 07.12.2026 नियत है। जिनका विवरण निम्नवत् है-
1- श्री मूलचन्द्र पुत्र श्री कुंवरपाल निवासी मेहड़ा नाहरगंज पो० तनौरा नूरपुर आगरा के विरुद्ध जारी मांग पत्र बकाया धनराशि मु० 9,61,166/- रू० व ब्याज में मौजा मेहड़ा नाहरगंज तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00171 खसरा संख्या 353 रकबा 0.2450 हे०, खाता संख्या 00174 खसरा संख्या 89 रकबा 0.0635 हे०, खसरा संख्या 99 रकबा 0.0460 हे० कुल रकबा 0.3545 हे०
2- श्री धर्मवीर पुत्र श्री पूरन सिंह निवासी ग्राम कुण्डौल तह० व जिला आगरा पर बकाया धनराशि मु० 7,13,260/- रू० व ब्याज में मौजा कुण्डौल तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00372 खसरा संख्या 1938 रकबा 0.0032 हे०, खाता संख्या 00181 खसरा संख्या 21 रकबा 0.0842 हे० कुल रकबा 0.0934 हे०
3- श्री राज बहादुर पुत्र श्री हरी सिंह निवासी ग्राम नगला आम तनौरा पो० बरौली गुज़र आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 7,49,586/- रू० व ब्याज में मौजा नंदोता तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00362 खसरा संख्या 747 रकबा 0.1980 हे०, खसरा संख्या 664 रकबा 1.0965 हे० कुल रकबा 1.2945 हे०
4- श्री भूरी सिंह पुत्र श्री गौतम सिंह निवासी मेहड़ा नाहरगंज पो० तनौरा नूरपुर आगरा बकाया मु० 8,64,574/- रू० ब्याज में मौजा मेहड़ा नाहरगंज तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00178 खसरा संख्या 137 रकबा 0.0865 हे०, खसरा संख्या 180 रकबा 0.2592 हे०, खसरा संख्या 193 रकबा 0.0402 हे०, खसरा संख्या 195 रकबा 0.0853 हे०, खसरा संख्या 196 रकबा 0.0345 हे०, खसरा संख्या 383 रकबा 0.3488 हे० कुल रकबा 0.8527 हे०
5- श्री धनवान सिंह पुत्र श्री प्रमोद सिंह निवासी बरौली गुज़र तह० व जिला आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 6,80,986/- रू० व ब्याज में मौजा बरौली गुज़र तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 01233 खसरा संख्या 1464 रकबा 0.2899 हे०, खाता संख्या 00495 खसरा संख्या 1536 रकबा 0.4610 हे०, खाता संख्या 00386 खसरा संख्या 1146 रकबा 0.5855 हे०, खाता संख्या 01011 खसरा संख्या 1174 रकबा 1.0190 हे०, खाता संख्या 01233 खसरा संख्या 1461 में रकबा 0.0520 हे० कुल रकबा 2.4070 हे० (वाकीदार का 1/3 भाग)
6- श्री छत्रपाल पुत्र श्री माहन निवासी झील बख्त तह० व जिला आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 8,64,278/- रू० ब्याज में मौजा झील बख्त तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00112 खसरा संख्या 316 रकबा 0.7720 हे०, खाता संख्या 00111 खसरा संख्या 288 रकबा 0.0410 हे०, खाता संख्या 00395 खसरा संख्या 1231 रकबा 0.3670 हे० कुल रकबा 1.1800 हे०
7- श्री जय प्रकाश तोमर पुत्र श्री अगर सिंह निवासी गढ़ी चन्दन पो० तनौरा नूरपुर आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 9,18,271/- रू० व ब्याज में मौजा तनौरा नूरपुर मुसाहिब तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00047 खसरा संख्या 638 रकबा 0.3124 हे०, खसरा संख्या 839 रकबा 0.5150 हे०, खाता संख्या 00048 खसरा संख्या 737 रकबा 0.1402 हे०, खसरा संख्या 754 रकबा 0.0288 हे० कुल रकबा 0.9964 हे०
8- श्री नौरंग सिंह पुत्र श्री गंगाराम निवासी ग्राम व पो० बरौली गुज़र आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 11,00,936/- रू० व ब्याज में मौजा बरौली गुज़र तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00545 खसरा संख्या 1182 रकबा 0.5337 हे०, खसरा संख्या 1875 रकबा 0.0130 हे०, खाता संख्या 00546 खसरा संख्या 1181 रकबा 0.5207 हे०, खाता संख्या 00546 खसरा संख्या 1189 रकबा 0.1955 हे० कुल रकबा 1.3595 हे०
9- श्री राकेश कुमार पुत्र श्री विशम्बर सिंह निवासी धमौटा पो० कुण्डौल आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 9,59,214/- रू० व ब्याज में मौजा धमौटा तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00328 गाटा संख्या 508 रकबा 1.3110 हे० को कुर्क कर लिया गया है जिसमें नीलामी अधिपत्र दिनांक 13.11.2026 को जारी किया गया है।
10- श्री नेकराम पुत्र श्री विद्याराम निवासी ग्राम कुण्डौल आगरा के विरुद्ध जारी दो मांग पत्रों की कुल बकाया मु० 10,39,777/- रू० व ब्याज में मौजा कुण्डौल तह० व जिला आगरा के खाता संख्या 00455 गाटा संख्या 1094 रकबा 1.2040 हे० एवं खाता संख्या 00455 गाटा संख्या 1167 रकबा 0.2170 हे० कुल रकबा 1.4210 हे० को कुर्क कर लिया गया है जिसमें नीलामी अधिपत्र दिनांक 13.11.2026 को जारी किया गया है। नीलामी हेतु दिनांक 07.12.2026 नियत है।


