प्रदेशीय सीनियर हाकी प्रतियोगिता झांसी में 23 अक्टूबर से, जिला स्तरीय ट्रायल 19 को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 5 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 23 से 28 अक्टूबर तक प्रदेशीय सीनियर पुरुष हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके  जनपदीय चयन ट्रायल्स 19 अक्टूबर को, मंडलीय ट्रायल 21 अक्टूबर को  सुबह 11 बजे से होंगे।

जनपद के समस्त स्कूल कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को  एकलव्य स्टेडियम आगरा पर प्रातः 11 बजे भेजने का कष्ट करें।  प्रविष्टि निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो.न. पर 9412171242 पर कनिष्ठ सहायक पुष्पाल सिंह से सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *