अभय चौहान मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 25, 26 अप्रैल को सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। तृतीय स्वर्गीय अभय चौहान मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन  25  से 26 अप्रैल तक सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज में किया जाएगा ।अभय चौहान भारतीय जनता पार्टी से पार्षद शरद चौहान जी के पुत्र हैं । सेंट कानरेड के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो ने बताया कि यह टूर्नामेंट नॉकआउट बेसिस पर खेला जाएगा । आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आगरा जिला बास्केटबॉल के निर्णायक ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे । प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 18 टीमें और बालिकाओं में 10 टीमें प्रतिभाग़ कर रही हैं। टूर्नामेंट  का उद्घाटन आगरा की मेयर श्रीमती हेमलता दिवाकर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *