भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में *कटरा जोगीदास ताजगंज* आगरा से भव्य शोभयात्रा निकाली

Press Release उत्तर प्रदेश

 

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में श्री भगवान विष्णु  के छठे अवतार श्री भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज *कटरा जोगीदास ताजगंज* आगरा से भव्य शोभयात्रा का आयोजन किया गया ।जो कटरा जोगीदास, चौक कागजी, हनुमान चौक, चौक थाना, कसेरत बाजार खद्दर भंडार नंदा बाजार, पाकटोला, बिल्लौचपुरा, हरजू पूरा, श्याम लाल मार्ग, तांगा स्टैंड, होते हुए कटरा जोगीदास में मध्य रात्रि में जाकर समाप्त हुई ।
इससे पूर्व भगवान महर्षि परशुराम जी की आरती खाटू श्याम मंदिर में अश्वनी कुमार वशिष्ठ एवं पंकज शर्मा द्वारा शुभारंभ कर की गई । शोभायात्रा में 15 से अधिक भव्य झांकियां जिनमें प्रथम श्री गणेश जी,काली का अखाड़ा,आदियोगी,श्री हनुमान जी वनमानुष एवं आगरा के 5 प्रमुख बैंड शामिल थे । शोभायात्रा का 25 से अधिक जगह पर भव्य स्वागत किया जा रहा है । सर्व समाज के सनातन धर्म को मानने वाले प्रमुख रूप से शामिल हैं ।
शोभा यात्रा में निम्न प्रमुख रूप से शामिल थे:- पारस वशिष्ठ, संस्थापक/अध्यक्ष भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति, निशांत पचौरी, शिवम गौड़,अभिषेक पाठक,यश शर्मा,सिद्धार्थ शर्मा,यतीश लवानिया शिवम् शर्मा,रिषभ वशिष्ठ,तरुण जोशी,भानु पाठक,अनिल रावत,अश्वनी शर्मा,देवेंद्र चिल्लू,बॉबी सिंह,श्याम खंडेलवाल,राम खंडेलवाल, पंकज जैन,मोनी जैन,प्रशांत वशिष्ठ,टीटू वशिष्ठ,मुकुल वशिष्ठ,रवि वशिष्ठ,धनेश भारद्वाज,सुनील दुबे,रवि गोस्वामी,मुकुल शर्मा एवं सागर पाराशर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *