आगरा ज़ोन एएसआईएससी बालक वर्ग ताइक्वान्डो चयन प्रक्रिया में वात्सल्य दीक्षित ने जीता स्वर्ण पदक, आगामी प्रतियोगिता हेतु चयनित

SPORTS उत्तर प्रदेश

इंडियन हैरिटेज स्कूल,फतेहाबाद रोड आगरा के इण्डोर हॉल में आज दिनांक 17 जुलाई को आयोजित हुए एक दिवसीय आगरा ज़ोन ए0एस0आई0 एस0सी0 अंडर-14,17 एवं 19 वर्ष (बालक वर्ग) ताइक्वान्डो चयन/ट्रायल में संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सेंट कॉनरेडएस इण्टर कॉलेज,खण्दारी के कक्षा 8 के उदीयमान ताइक्वान्डो खिलाड़ी वात्सल्य दीक्षित ने अण्डर-17 वर्ष के -45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है,आगामी प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गया है ।

वात्सल्य दीक्षित ज्ञानेश शर्मा एवं श्रीमती मधु शर्मा का सुपुत्र है । वह इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा का शिष्य है,पिछले 2 वर्ष से स्वामी बाग स्कूल,दयालबाग पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है । वात्सल्य दीक्षित के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय प्रिंसिपल फादर विपिन,सी ई ओ संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह,हरेंद्र शर्मा एवं यमन दर्लामी ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *