आगरा। प्रयागराज में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली 43वीं उत्तर प्रदेश राज्य जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 में आगरा जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में आगरा जिले से कुल 85 खिलाड़ी, जिनमें 45 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल हैं, प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक के रूप में राजेश यादव, जावेद एवं रामप्रवेश दुबे तथा टीम मैनेजर भी दल के साथ प्रयागराज जाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के सचिव एवं अधिवक्ता हरीश बत्तरा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
आगरा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास किया है। सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा की जा रही है।


