1 नवंबर से प्रत्येक रविवार आगरा से और 2 नवंबर से प्रत्येक सोमवार जम्मू से होगा संचालन, दिल्ली-पंजाब के प्रमुख स्टेशनों पर भी मिलेगी सुविधा
आगरा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (जम्मू) के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01903 आगरा कैंट से 1 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 01904 वापसी में 2 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू क्षेत्र के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 01903 आगरा कैंट से रविवार रात 8 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे वृंदावन,9:23 बजे कोसी कलां,11:15 बजे दिल्ली सफदरजंग,12:01 बजे रोहतक, 12:50 बजे जींद, 2:45 बजे जाखल, 4:05 बजे धूरी, 5:25 बजे लुधियाना तथा 6:30 बजे जालंधर कैंट ,सुबह 8:20 बजे पठानकोट कैंट , 10:20 बजे जम्मू तवी के बाद ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अपने अंतिम स्टेशन शहीद कैप्टन तुषार महाजन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01904 प्रत्येक सोमवार शाम 4:05 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन से रवाना होगी। शाम 5:05 बजे जम्मू तवी ,6:35 बजे पठानकोट कैंट ,8:25 बजे जालंधर कैंट, 9:15 बजे लुधियाना ,10:40 बजे धूरी , 12:05 जाखल , 1:20 बजे जींद, 2:10 बजे रोहतक, 3:50 बजे दिल्ली ,6:08 बजे कोसी कलां ,6:33 बजे वृंदावन रोड होकर ट्रेन सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन में कुल 21 आईसीएफ कोच होंगे जिसमे एसएलआर/डी-02 सामान्य-04, तृतीय श्रेणी -02, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित -02 तथा शयनयान श्रेणी -11 कोच शामिल हैं |
इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा और लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
1 नवंबर से प्रत्येक रविवार आगरा से और 2 नवंबर से प्रत्येक सोमवार जम्मू से होगा संचालन, दिल्ली-पंजाब के प्रमुख स्टेशनों पर भी मिलेगी सुविधा
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (जम्मू) के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01903 आगरा कैंट से 1 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या 01904 वापसी में 2 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू क्षेत्र के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
आगरा कैंट– शहीद कैप्टन तुषार महाजन /ऊधमपुर विशेष ट्रेन में श्रेणीवार सीटों की उपलब्धता
1 नवंबर को आगरा कैंट से तथा 2 नवंबर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन /ऊधमपुर से होगा विशेष ट्रेन का संचालन, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में सीटें उपलब्ध
*ट्रेन संख्या 01903: आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन /ऊधमपुर*
यह ट्रेन 1 नवंबर 2026 (रविवार) को आगरा कैंट से रात 20:00 बजे प्रस्थान करेगी
श्रेणीवार सीटों की उपलब्धता
* *स्लीपर श्रेणी
516 सीटें उपलब्ध,
* थर्ड एसी
72 सीटें उपलब्ध,
* सेकंड एसी
55 सीटें उपलब्ध
ट्रेन संख्या 01904: शहीद कैप्टन तुषार महाजन /ऊधमपुर से आगरा कैंट
वापसी में यह ट्रेन 2 नवंबर 2026 (सोमवार) को शहीद कैप्टन तुषार महाजन /ऊधमपुर से शाम 16:05 बजे प्रस्थान करेगी
श्रेणीवार सीटों की उपलब्धता
* स्लीपर श्रेणी
497 सीटें उपलब्ध,
* थर्ड एसी
82 सीटें उपलब्ध,
* सेकंड एसी
59 सीटें उपलब्ध,
रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध श्रेणियों में आरक्षण करा सकते हैं। सीटों की उपलब्धता में बदलाव संभव है।


