यूथ बास्केटबॉल खिलाड़ियों का शिविर प्रारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ हरी सिंह की सूचनानुसार कल 22 लड़के और 20 लड़कियों का चयन कैंप के लिए किया गया था ।आज कैंप प्रारंभ हुआ और इसमें सभी बालक बालिका कैंप में पहुंचे। 15 दिन के शिविर के पश्चात फाइनल 12,12 की टीम का चयन किया जाएगा और उक्त चयनित टीम नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रदेशीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जोकि 22 से 28 जुलाई तक आयोजित होगी मै प्रतिभाग करेगी ।
संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया बालकों का कैंप प्रशिक्षक श्यामवीर सिंह और अयंत राणा ले रहे हैं जबकि बालिकाओं का कैंप राहुल सक्सेना एवं मनीष वर्मा ले रहे हैं ।बुधवार से बालकों का कैंप एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में और बालिकाओं का कैंप सेंट एंथोनी जूनियर कॉलेज बालूगंज में लगेगा। सभी बालिकाए st एंथनी स्कूल सायं 4.30बजे पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *