
आगरा। योग पखवाड़े के अंतर्गत आयुष विभाग उत्तर प्रदेश एवं क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत आगरा, द्वारा जिला जेल में बंदियों को योग कराया गया। योग से पहले सभी बंदियों को तपन ग्रुप की ओर से टी-शर्ट वितरित की गई। एक सी वेशभूषा में लगभग 19 साल से 25 ,26 साल तक के डेढ़ सौ युवाओं ने एक साथ योग किया।
टी-शर्ट जब सभी बंदियों ने एक साथ पहनी तो बहुत अच्छे लग रहे थे ।आयुष विभाग से डॉक्टर बृजेश गुप्ता, क्रीड़ा भारती से ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ रीनेश मित्तल
कीड़ा भारती के ब्रज प्रांत के योग प्रमुख परमजीत सरना और क्रीडा भारती ब्रज प्रांत के सह मंत्री मोहित वर्मा ने आसन ,प्राणायाम ,योगिक क्रियाएं ,हास्य योग, ध्यान योग कराया बल्कि बंदियों को अच्छा व्यवहार कर जल्दी से जल्दी यहां से बाहर निकलने नशा से दूर रहने, योग द्वारा सकारात्मकता लाना अच्छे आचरण करने की सीख , शरीर मजबूत ब रोगमुक्त बनाने की सीख भी प्रदान की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे ।अंत में उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया


