आगराकैंट स्टेशन पर लावारिस मिला चार हजार किलो खोआ नष्ट कराया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० के आदेश एवं जिलाधिकारी  आगरा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, आगरा द्वारा जनपद ने निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.06.2026 को कैण्ट रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग कार्यालय के निकट लावारिस अवस्था में खोया (मावा) के 80 नग बरामद किये गये, जिनमें 67 प्लास्टिक बैग एवं 13 जूट बैग में भंडारित लगभग 4000 किलोग्राम खोया पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 08-10 लाख रुपये है। बरामद खोया के संबंध में मौके पर उपस्थित किसी भी व्यक्ति द्वारा अपना मालिकाना हक अथवा दावा प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त खोया के 04 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये तथा शेष खोया को सुरक्षित अभिरक्षा हेतु विनायक प्रिजर्वेशन प्रा० लि०, फाउण्ड्री नगर, आगरा में सुरक्षित रखवाया गया। साथ ही जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से दिनांक 19.06.2026 को उक्त खाद्य पदार्थ पर मालिकाना हक प्रस्तुत करने हेतु सूचना प्रकाशित कराई गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त खोया अस्वच्छ एवं अस्यास्थ्यकर परिस्थितियों में बिना नियंत्रित तापमान के भंडारित था, जिसके कारण उसमें दुर्गंध उत्पन्न हो गई थी तथा गुणवत्ता प्रभावित हो चुकी थी। मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत Food Safety on Wheels के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण कराया गया, जिसमें उक्त खोया खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। संग्रहीत 04 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त खोया अधोमानक एवं असुरक्षित पाया गया तथा मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त घोषित किया गया। उक्त खोये में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं न्यूट्रिलाइजर मिला पाया गया।

अतः जनस्वास्थ्य के हित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 4000 किलोग्राम खोया को दिनांक 19.06.2026 को थाना एत्माद्दौला के पीछे, भूमिया रोड, आगरा पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष नियमानुसार विनष्ट करा दिया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान अधोहस्ताक्षरी की उपस्थिति में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  रवीन्द्र सिंह परमार, आशुतोष सिंह, श्री राकेश कुमार,  राकेश कुमार यादव,  सुरेन्द्र कुमार चौरसिया,  अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा की 04 टीमों द्वारा जनपद आगरा में विशेष प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए

12 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे हैं-

वाहन संख्या UP80FT4217 बोलेरो मैक्स ट्रक, वाहन चालक जगराम सिंह से शमशाबाद बाई पास रोड, निकट बजाज एजेंसी

मिश्रित दूध 958 ली०, वीरेन्द्र पाल सिंह की डेयरी से, डौकी आगरा से क्रीम, सपरेटा दूध 23,950.00/-

अजंता डेयरी मिल्क & फूड प्रा० लि०, कमला नगर आगरा से दही सपरेटा, पूजा डेरी, जगदीशपुरा, आगरासे मोजरेला चीज

शिवांगी मिल्क प्रोडक्टस, मनीष नगर आगरा से अमूल धी, मलाई बर्फी, अमूल मलाई पनीर, मिश्रित दूध, अमूल वेयर हाउस, छलेसर आगरा, डबल टोंड मिल्क अमूल

अमूल मिठाई मेट , अमूल कैमल मिल्क, कैण्ट रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग कार्यालय के निकट लावारिस अवस्था में खोया 4000 किलोग्राम खोया

लगभग 8-10 लाख रू।

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *