महिला बास्केट बॉल टीम का चयन पांच नवंबर को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ हरि सिंह की सूचना अनुसार 65वीं प्रदेशीय महिला बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन बड़ौत बागपत में किया जा रहा है। इसके लिए आगरा जनपद की महिला टीम का चयन 5 नवंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जाएगा।
जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की आयु बाध्यता नहीं है तथा किसी भी स्कूल कॉलेज क्लब पुलिस आर्मी अन्य विभागों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, कोच मनीष वर्मा ,राहुल सक्सेना से संपर्क स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *