छह दिनों में अब तक 540 रेलवे पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल में रेलवे पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित

रेलवे बोर्ड एवं उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के निर्देशानुसार रेलवे पेंशनर्स के लिए दिनांक 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अरुण सिंह तोमर के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल कार्यालय में रेलवे पेंशनर्स की सुविधा हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष शिविर में प्रशिक्षित कर्मचारियों एवं हित निरीक्षकों की टीम द्वारा रेलवे पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस कार्य में रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आगरा कैंट शाखा के शाखा प्रबंधक श्री नितिन अग्रवाल का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

दिनांक 06 नवंबर 2026 को आयोजित शिविर में कुल 117 रेलवे पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इस प्रकार आगरा मंडल में 01 नवंबर से 06 नवंबर 2026 तक कुल 540 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं।
इसके अतिरिक्त, शिविर में आने वाले रेलवे पेंशनर्स के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
आगरा मंडल द्वारा रेलवे पेंशनर्स की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *