जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फील्ड विजिट कर नगर निगम के कुबेरपुर स्थित बायोरिमेडिसन एंड बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट, ख़त्ताघर में कराए गए कार्यों का किया निरीक्षण।
कुबेरपुर साइट पर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण कर डीएम ने प्रगति जानी, नगर निगम को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के दिए निर्देश
आगरा. 17.06.2026/आज जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने फील्ड विजिट कर नगर निगम के कुबेरपुर स्थित बायोरिमेडिसन एंड बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट , ख़त्ताघर में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा कुबेरपुर साइट का विजिट किया गया जहां बायोरिमेडिसन एंड बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि उक्त प्लांट 72 एकड़ में स्थित है, यह कूड़े का डंप स्थल था यहां वर्ष 2019 से नवंबर 2024 तक 20 लाख टन कूड़े के डम्प का निस्तारण किया गया है, प्लांट में प्रतिदिन 01 हजार से 1200 टन तक रोज कूड़ा कलेक्शन कर लाया जाता है, सूखे, गीले, पॉलीथिन,सॉलिड वेस्ट आदि विभिन्न श्रेणियों के कूड़े को अलग कर उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग, मार्केटिंग की जाती है, कंपोस्ट खाद हेतु कृभको से करार किया गया है, गौशाला, फल फूल व सब्जी मंडियों, से कूड़ा उठान करने की जानकारी दी तथा संपूर्ण परिसर का निरीक्षण कर निर्देश दिए तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और सुद्रण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण किया जिसमें बताया गया कि उक्त प्लांट दिसंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने गोबर, कंपोस्ट, लेबोरेटरी, रबर प्लांट,ब्रिक्स प्लांट,सॉलिड वेस्ट आदि प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तथा संबंधित से विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर नगरायुक्त श्री संतोष कुमार वैश्य,अपर नगरायुक्त श्री सुरेंद्र यादव, डीएफओ राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


