
*स्थान:* आगरा
आगरा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UPYSA) के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का बेहद उत्साहजनक माहौल में समापन हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा के लगभग 20 विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और योग के कठिन आसनों का शानदार प्रदर्शन करके दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री बांके लाल जी और राजबहादुर जी, रामावतार यादव जी यतींद्र सोलंकी जी राहुल शर्मा बादाम सिंह आशीष अग्रवाल जी, नंदकिशोर जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। बच्चों ने अपने लचीलेपन और संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:*
* *मिनी केटेगरी (5 से 10 वर्ष – गर्ल्स):*अस्वी गोयल ने प्रथम स्थान (First) प्राप्त किया, तुशिता गुप्ता द्वितीय (Second) और अद्विका तृतीय (Third) स्थान पर रहीं।
* *मिनी केटेगरी (बॉयज):* सिद्धार्थ ने प्रथम और इवान गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर कैटेगरी में सिया राघवी नायशा दीक्षित प्रथम रहे। अनिक सिंह बालक वर्ग में प्रथम रहे आदित्य दूसरे स्थान पर रहे जूनियर गर्ल्स भूमि और निशा दीक्षित प्रथम वाणी द्वितीय रही
(सीनियर:* पूजा प्रथम आरती द्वितीय स्नेहा तृतीय रही बालक वर्ग में अमित प्रथम दीपेंद्र द्वितीय रहे सीनियर ए कैटेगरी में पूजा प्रथम सीनियर बी कैटेगरी में मीनू लता प्रथम सीनियर सी कैटेगरी में दीप्ति वर्मा प्रथम
*समापन समारोह और पुरस्कार वितरण:*
प्रतियोगिता के समापन समारोह (Closing Ceremony) में मुख्य रूप से श्री नजीर अहमद, श्री सुनील जैन, श्री पवन सिंह और श्री नरेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र (Certificates) देकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक (Judges) की अहम भूमिका डॉ. नेहा चौधरी , रोहन चौधरी आकाश कुमार, देवेश बघेल आकाश बघेल,यशपाल सिंह प्रियंका माहौर, प्रणवीर,संदीपऔर सपना, अग्रवाल दीप्ति वर्मा आदि , ने निभाई।कार्यक्रम के अंत में आगरा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष (President) डा रीनेश मित्तल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, बच्चों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में एसोसिएशन के महासचिव (General Secretary) श्री रोहन चौधरी और कोषाध्यक्ष (Treasurer) ऋतुराज दुबे का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन अंतर्राष्ट्रीय जज डॉ नेहा चौधरी ने किया ।


