आगरा, 18 जून। सुल्तानपुरा स्थित नारायणदास छज्जूमल वैदिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में 6 जून को प्रधानाचार्य प्रशांत सिंह को प्रबंधतंत्र द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इसके पश्चात वरिष्ठ प्रवक्ता गंगासिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
ज्ञातव्य है कि प्रशांत सिंह को पहले 2021, 2024 में भी प्रधानाचार्य के पद से हटाया गया था। तब वे हाईकोर्ट की शरण में चले गये। वहां से आदेश मिलने के बाद अभी पांच जून तक प्रधानाचार्य बने हुए थे।एनसीवैदिक में वर्ष 2019 से ही प्रधानाचार्य पद को लेकर विवाद चला आ रहा है। जो थमने का नाम अभी तक नहीं ले रहा है। अब 6 जून को गंगासिंह को कार्यभार सौंप दिया है जो कि फिलहाल सिकंदरा में रहते हैं। हालांकि श्री गंगासिंह आगामी 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत होन वाले हैं।
विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र सिंह को एक अध्यापिका की ज्वाइनिंग के प्रकरण में निलंबित किया गया है। प्रबंधक राजबहादुर गुप्ता द्वारा कल ही जितेंद्र सिंह को आरोप पत्र दिया गया है। साथ ही स्वयं प्रबंधक द्वारा इस अध्यापिका श्रीमती सोनिया भगौर को 17 जून को कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है। उनके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका पर करा दिये गये हैं।


