70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम के बालक और बीडी जैन की बालिकाएं बनीं ओवरआल विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। शोएब मुहम्मदिया ए ओ इण्टर कॉलेज,कलेक्ट्रेट,आगरा के प्रांगण में 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय कराटे प्रतियागिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंका,यमुना किनारा ने 6 स्वर्ण,8 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीतकर सर्वाधिक 56 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रहा। नगर निगम इ का,ताजगंज 3 स्वर्ण के साथ कुल 15 अंक लेकर ओवरऑल उप विजेता रहा,जबकि एम डी जैन इ का तृतीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में बी डी जैन क0इं0का,बालूगंज 5 स्वर्ण,2 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर 32 अंकों के साथ ओवर ऑल विजेता रहा ,एंग्लो बंगाली क0इ0का0,बालूगंज 3 स्वर्ण,3 रजत पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर 24 अंकों के साथ ओवर ऑल उपविजेता बना जबकि टैगोर पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक विद्यालय शोएब मुहम्मदिया ए ओ इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य मो इस्लाम क़ादरी,एन0के0बिंदु, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, राहुल चौधरी, देवजीत घोष व ज्योति सोनी द्वारा खिलाड़ियों की फाइट प्रारंभ कर किया। जबकि विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कार प्रबंधक हाज़ी ज़मीलुद्दीन कुरैशी,जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर स्कूल स्टाफ मो वसीम कलाम,नवेदउद्दीन,मुकेश शर्मा,जगवीर सिंह,हरी प्रसाद,असगर हुसैन, अखलाखुद्दीन, इकबाल फरीदी, अलाउद्दीन, सैफउद्दीन,अखलाक श्रीमती विमला देवी,तस्लीम कौशर, शिप्रा सिंह,आशुतोष शर्मा,परवेज़ कुरैशी,खालिद,मुमताज एवं अरुण गौतम आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता शरद कुमार शर्मा की देखरेख में निर्णायकों विशुन मिश्रा,राखी कपूर,देवेन्द्र राठौर,श्रेया कुमारी,सुहानी तोमर,रूपेश अग्रवाल,गोविन्द सविता,हर्ष कल्याण,दिव्यांशु कपूर के सहयोग से कराई गई। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय क्रीडाध्यक्ष शाहतोष गौतम द्वारा किया गया ।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

बालक-अंडर 14
स्वर्ण पदक विजेता
आदित्य व अंश अग्रवाल।

बालक-अंडर 17
स्वर्ण पदक विजेता
वीरेंद्र सिंह, अनेक, विवेक,अंश,धैर्य कुमार,सूर्यांश अग्रवाल,धीरज,शिवम् त्यागी,यशवीर एवं मुन्ना ।

बालक-अंडर 19
स्वर्ण पदक विजेता
सास्वत,सिद्धार्थ कुमार,अंश सिंह,समीर कुमार,सूरज कुमार,प्रिंस राठौर,अंकुश,जयदीप सिंह,विक्रमादित्य,रोहन कुमार डोर व अरशद अंसारी ।

बालिका-अंडर 14
स्वर्ण पदक विजेता
नंदिनी,साक्षी व वंशिका।

बालिका-अंडर 17
स्वर्ण पदक विजेता
मनीषा चौहान,पायल राठौर,भावना,परी,मिनरत,
संध्या व परी गुप्ता ।

बालिका-अंडर 19 वर्ष
स्वर्ण पदक विजेता
शिक्षा,सीता,प्रज्ञा शर्मा,पलख तोमर,महक व उमंग ।

उपरोक्त स्वर्ण पदक विजेता चयनित खिलाड़ी अगस्त माह मैनपुरी में आयोजित होने वाली 70वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *