
रेल राजस्व में 17.95% की वृद्धि के साथ आगरा मंडल द्वारा बनाया गया नया रिकॉर्ड
आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम द्वारा मंडल के प्रभारी मुख्य टिकट निरिक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ मंडल के सभी रेल खंडों/प्रमुख स्टेशनों पर माह सितंबर 2026 में एक मिशन के रूप में विभिन्न जांच अभियान (जैसे रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चैक, किलेबंदी चैक, मजिस्ट्रेट चैक आदि) आयोजित किये गए, जिनके अंतर्गत आगरा मण्डल ने उक्त माह में 12784 बिना टिकट यात्रियों से रु०- 1.30 करोड़, अनियमित यात्रा करने वाले 12569 यात्रियों से रु०-99.66 लाख रु एवं 21 बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्रियों से रु०-19940 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस प्रकार उक्त माह में 25374 यात्रियों से कुल रु०-2.30 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया जो की पिछले वर्ष की आय 1.54 करोड़ की तुलना में लगभग 17.95% अधिक है ।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जायेंगे, जिससे मंडल के अंतर्गत अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


