विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल आर ओ पानी की प्याऊ का शुभारम्भ किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड चौराहे पर शीतल आर ओ पानी की प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डवी सरीन  मैनेजिंग डायरेक्टर सरीन एंड सरीन कंपनी ने तिरंगा चौक पर झंडारोहण किया और फीता काटकर प्याऊ का शुभारम्भ किया । राहगीरों को शीतल जल पिलाकर प्याऊ की शुरुआत की।
विमल महेश फाउंडेशन द्वारा अजीत नगर बाजार समिति के सभी पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया और विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  जयप्रकाश धर्मानी  अध्यक्ष सिंधी जनरल पंचायत आगरा ने इस अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को साधुवाद प्रेषित किया।
विमल महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि गत वर्षों की भांति भीषण गर्मी में उनकी संस्था आगरा में और कई अन्य स्थानों पर राहगीरों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की प्याऊ आयोजित करेगी।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में  राजेश यादव , सोमेश शर्मा, महेंद्र जैन,मनोज नोतनानी , दिनेश केसरवानी,  राजेश विज, केशव, मुरली, अरविन्द दीक्षित, देवेश, प्रशांत इत्यादि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *