अभा स्वामी विवेकानंद फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की विजयी शुरूआत, गौरव की हैट्रिक से मप्र को 4-0 से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

नरायनपुर, 3 मई। छत्तीसगढ़ के नरायनपुर में  खेले जा रहे अखिल भारतीय स्वामी विवेकानंद अंडर-20 फुटबाल टूर्नामेंट में आज उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर विजयी शुरूआत की। यूपी की टीम की जीत के हीरो गौरखपुर के गौरव चौहान रहे, जिन्होंने हैट्रिक समेत चार गोल विजेता टीम के लिये किये।

आगामी 17 मई तक तो इस टूर्नामेंट के लीग मैच चलेंगे। इसके पश्चात क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये उत्तर प्रदेश की टीम कल सुबह ही नरायनपुर आश्रम पहुंची थी। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय फुटबालर शमसी रजा तथा टीम मैनेजर एम एस बेग हैं। यूपी की टीम का आज पहला मुकाबला पड़ौसी राज्य मध्य प्रदेश के साथ था। पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
अखिल भारतीय स्तर के इस फुटबाल टूर्नामेंट में देश के लगभग सभी प्रांतों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय फुटबाल संघ द्वारा युवा फुटबालरों के विकास के लिये किया जाता है। जिससे कि टूर्नामेंट से अच्छे खिलाड़ी निकल सकें और आगे चलकर वे देश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *