लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन जेई,एसएफआई और जेड एस ओ को नोटिस , 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

 

—— 30 अप्रैल को बरसात के दौरान खुली नाली में युवती के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नगर आयुक्त एक्शन में
—- तत्काल कार्रवाई कर निर्माण विभाग से नाली पर रखवाया गया जाल

आगरा। शमशाबाद रोड स्थित शहीद नगर पुलिस चौकी के सामने खुली नाली में युवती के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया । नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय अभियंता कृष्ण गोपाल,एस एफआई मलखान और जेड एस ओ योगेंद्र कुशवाहा को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा निर्माण विभाग को आदेशित कर नाली पर जाल रखवा दिया गया है। साथ ही सभी अभियंताओं और एस एफआई से अधिकारियों को नाले नालियों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार जाल और मैनहोल रखवाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
30 अप्रैल को शहीद नगर पुलिस चौकी के पास ट्रेड सेंटर के निकट एक युवती कोचिंग से लौट रही थी, तभी सड़क किनारे खुली पड़ी नाली में उसका पैर फिसल गया और वह उसमें जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तुरंत संज्ञान लिया और लापरवाही के लिए जिम्मेदार एस एफआई , जेड एस ओ और क्षेत्रीय अभियंता को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। साथ ही निर्माण विभाग को शहरभर में खुले मैनहोल और नालों को तत्काल ढकने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय एसएफआई से रिपोर्ट तलब करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे सभी खतरनाक स्थलों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

—– नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का वर्जन:
नगर आयुक्त ने कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस प्रकार की प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी खुले मैनहोल या नाले न रहें, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *